VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 4:52 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 4:52 pm

हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश-सिर्फ चार मौत माना

मौतों की संख्या 18 से बढ़कर
शब्द अग्नि /इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों की संख्या 18 से बढ़कर 20 हो गई है। । सरकार ने हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट में में सिर्फ चार मौतें होना माना है, जबकि 18 मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की सहायता दी जा चुकी है। प्रशासन ने परिजन को को मुआवजा देने के लिए बनाई गई सूची में बुधवार को दो नए नाम जोड़े हैं। इनमें रामकली जगदीश और श्रवण नत्यु खुपराव शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि दुषित पानी से भले ही 6 लोगों की मौत हुई। लेकिन जहाँ भी मौत की सूचना मिल रही है, वहां क्रॉस चेक कर आर्थिक सहायता दी जा । इधर, जिस जगह ड्रेनेज लाइन का काम हुआ था, वहां बुधवार .को नर्मदा लाइन चालू होते ही पानी लोक होकर कॉलोनी में भरने लगा। दुकानों में में पानी घुस गया। पानी लीक होने के चलते नर्मदा लाइन को दोबारा बंद कर दिया गया। देर शाम मरम्मत के बाद मिट्टी डालकर जगह को समतल कर दिया गया। इंदौर में मौत के आंकड़ों और जिन्हें मुआवजा दिया गया है, उनकी संख्या मैं अंतर को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे लिए एक भी व्यक्ति की जान जाना कष्टदायक है। हम इसके आंकड़े में नहीं पड़ रहे हैं। ये अलग बात है कि प्रशासन की नजर में उनका अपना तरीका होता है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतकों की संख्या तय की

प्रशासन ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतकों की संख्या तय की है, लेकिन यह फाइनल नहीं है। सीएम यादव ने बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कहा नगर निगम के माध्यम से भी मृत्यु पंजीयन होता है। जो भी संख्या सामने आएगी, राज्य सरकार संबंधितों के परिजन को राहत राशि देने का काम करेगी। सरकार हर पल प्रभावितों के साथ है.।
बुधवार र सुबह से से दोपहर 2 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 मरीज डायरिया की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इनमें से 6 को अस्पताल रेफर किया गया । इससे पहले आईसीयू में 16 मरीजों भर्ती होने की जानकारी सामने आई थी। इनमें से 3 वेंटिलेटर पर हैं भागीरथपुरा में इतनी मौतों के बाद लोग डरे-सहमे बड़ी संख्या में लोगों ने बोरिंग का यूज बंद कर दिया है। स्थानीय रहवासी टैंकरों और आरओ के पानी पर निर्भर हैं। अब तक 429 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए थे, जिनमें से मंगलवार शाम तक 330 डिस्चार्ज हो चुके हैं। बुधवार को 6 मरीज और भर्ती हुए हैं, यानी अब 105 मरीज ही एडमिट हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर