VISITORS

0 0 6 1 1 4

February 13, 2026 12:59 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 13, 2026 12:59 pm

अशोकनगर में व्यापारी से मांगी 10 करोड़ फिरौती

सक्रिय हुई लॉरेंस बिश्नोई गैंग !
शब्द अग्नि न्यूज़ । अशोक नगर । देश के बॉलीवुड स्टार एवं अन्य लोगों में दहशत फैलाने वाली ‘ लॉरेंस बिश्नोई गैंग अब मध्यप्रदेश में भी सक्रिय हो गई है! जहां शहर के एक व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और दो दिन में हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।
मामला शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अंकित अग्रवाल को 11 फरवरी 2026 को एक इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज प्राप्त आया है, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को ‘बिश्नोई गैंग’ का सदस्य ‘हरि बॉक्सर’ बताते हुए परिवार और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी देकर 10 करोड़ रुपए की मांग की और रकम न देने पर हत्या की धमकी दी। व्यापारी ने पुलिस को दिए आवेदन में तीन अंतरराष्ट्रीय नंबरों से संपर्क कर धमकी देने का उल्लेख किया गया है। आरोपी ने स्वयं को ‘हरि बॉक्सर’ बताते हुए दो दिन के भीतर रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

इसी बीच शहर के एक अन्य व्यापारी बलबीर खुराना ने बताया कि उन्हें भी अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आया था, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया और एहतियातन इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवर ने कहा कि शिकायत के आधार पर साइबर सेल की मदद से कॉल करने वालों के नंबर और लोकेशन ट्रेस किए जा रहे हैं तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस इस मामले के बाद हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर यह आशंका भी जताई जा रही है कि ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ के नाम से फर्जी कॉल कर वसूली का प्रयास किया गया हो ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर