VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 6:50 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 6:50 am

साध्वी बनी मॉडल हर्षा का ऊबा सत्संग से मन..

‘मैं सीता नहीं कि अग्निपरीक्षा दूं’
शब्द अग्नि न्यूज़ / भोपाल। महाकुंभ 2025 से चर्चा में आई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हर्षा रिछारिया का अब धर्म और सत्संग से मोह भंग हो गया है। इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। हर्षा रिछारिया का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हर्षा रिछारिया धर्म की राह छोड़ने का दावा कर रही हैं। प्रयागराज के महाकुंभ में निरंजनी अखाडे की पेशवाई में नजर आने के बाद चर्चा में आईं थीं।
भावुक होते’ हुए हर्षा रिछारिया ने कहा कि हमारे समाज में किसी महिला के चरित्र पर सवाल उठाना बेहद आसान है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह सीता नहीं हैं जो बार – बार अग्नि परीक्षा दें। उन्होंने कहा मेरा इस धर्म जाना सिर्फ जाना नहीं होगा। बल्कि एक विद्रोही मानसिकता के साथ जाना होगा। वीडियो में हर्षा रिछारिया कह रही हैं कि प्रयागराज महाकुंभ- 2025 से शुरू हुई यह कहानी अब खत्म हो रही है। मुझे इस दौरान काफी विरोध का सामना करना पड़ा।

मैंने काफी परीक्षाएं दीं और काफी कुछ किया। मैं क्या कर रही थी ? मैं कोई गलत काम नहीं कर रही थी। मैं चोरी चकारी नहीं कर रही थी। लूटपाट नहीं कर रही थी, बलात्कार नहीं कर रही थी, लेकिन धर्म के रास्ते पर चलते हुए जो कुछ भी कर रही थी, उसे बार-बार रोका गया। मेरा मनोबल बार-बार तोड़ा गया।’ उन्होंने कहा कि माघ मेले में मेरा विरोध हुआ है। माघ मेले में मौनी अमावस्या करने के बाद में धर्म के रास्ते में चलने को विराम दूंगी। उन्होंने कहा कि मेरा इस धर्म से जाना एक विद्रोही मानसिकता लेकर जाना होगा। उन्होंने उधारी की बात भी की है।

हर्षा रिछारिया ने कहा कि जब वह धर्म के रास्ते पर नहीं चल रही थीं तो उनकी एंकरिंग बहुत अच्छी चल रही थी। वह बहुत पैसे कमा रही थीं लेकिन अब उनके पास केवल उधारी है। उन्होंने कहा कि मैं विदेश में भी काम करके अच्छा पैसा कमा रही थी और मैं उसमें बहुत खुश थीं। हर्षा ने कहा कि धर्म को धंधा बनाकर करोड़ों रुपये कमाने के आरोप मेरे ऊपर लगे हैं। ये बातें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने दावा किया कि आज वह आर्थिक रूप से मजबूत नहीं, बल्कि कर्ज में डूबी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में विवादों और विरोध के चलते उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और उनके पास सिर्फ उधारी रह गई ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर