पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मदद मांगी, दुबई में महाकाल के पुजारी, इंदौर के पूर्व विधायक फंसे
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। अमेरिका-इजराइल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। ईरान मिडिल ईस्ट के देशों पर हमले जारी रखे हुए है। सुबह से कतर, दुबई और अबू धाबी में मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे हैं। कई इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। इन सबके बीच दुबई गए इंदौर के नेता और बिजनेसमैन के साथ-साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी भी फंसे हुए ए हैं।
दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर हालात की गंभीरता बताई है। वीडियो में वे अपने पीछे उठते धुएं और आग के गुबार दिखा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि शहर में लगातार बम गिर रहे हैं। यहां स्थिति सामान्य नहीं है। उनकी और अन्य भारतीयों की जान को खतरा है। शुक्ला ने बताया कि दुबई में बम से हमले हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर भी बम से हमला हुआ है। उनकी जान को खतरा है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मदद मांगी है। उन्होंने
कहा कि सभी भारतीयों को दुबई से निकालने में मदद की जाए।

संजय शुक्ला कह रहे हैं। कि हर घंटे बम गिर रहे हैं। ड्रोन और मिसाइल से अटैक हो रहा है। दुबई प्रशासन लगातार एडवायजरी जारी कर रहा है। स्थानीय स्तर पर सायरन और आपात संदेशों के जरिए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। दुबई प्रशासन लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। घरों रहने को कहा जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही सीमित की गई है। लगातार बलात बिगड़ते जा रहे हैं। लोग घबराए हुए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दुबई में फ्लाइट कैंसिल होने से इंदौर के नेता, बिजनेसमैन और बिल्डर फंसे हुए हैं। इनमें विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा (सहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल ( अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा ( सी 21 ), गोलू पाटनी सहित अन्य लोग शामिल हैं। दुबई में उज्जैन के मोतीबाग निवासी और महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा भी फंसे हैं। वह पांच दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन में हिस्सा लेने दुबई गए थे। बुर्ज खलीफा क्षेत्र में ठहरे हुए थे, लेकिन ईरान ने दुबई अलग- अलग इलाकों में हमला कर दिया। उन्होंने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। परिवार ने बताया कि 28 फरवरी की रात वे भारत लौटने के लिए फ्लाइट में सवार हुए थे। करीब ढाई घंटे तक विमान में बैठकर उड़ान का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हमले की सूचना देते हुए फ्लाइट निरस्त कर दी। इसके बाद दुबई, शारजाह और अबूधाबी एयरपोर्ट बंद किए जाने की घोषणा कर दी गई।
Author: Shabd Agni
.
