VISITORS

0 0 7 1 8 7

March 31, 2026 3:53 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 3:53 pm

इंदौर : युवक कांग्रेस का सत्याग्रह

शब्द अग्नि न्यूज़/  इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित जल आपूर्ति के कारण 20 नागरिकों की मौत और लगभग 1500 लोगों के बीमार होने की हृदयविदारक घटना के विरोध में युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित आंदोलन में भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी विशेष रूप से शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह त्रासदी पूरी तरह प्रशासनिक विफलता का परिणाम है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग की। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति के कारण हुई कई निर्दोष नागरिकों की मौत ने न केवल इंदौर, बल्कि पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है । यह घटना किसी प्राकृतिक या आकस्मिक कारण का परिणाम नहीं, बल्कि शासन- प्रशासन की घोर लापरवाही, संवेदनहीनता और जवाबदेही था”


सत्याग्रह के पूर्ण अभाव का जीवंत उदाहरण है।
युवक कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता और प्रदेश की जनता को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल की गारंटी नहीं दी जाती, तब तक यह संघर्ष पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। यह लड़ाई किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के जीवन, सम्मान और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, इंदौर जिला युवक अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, युवक कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सीवी चौहान, सह-प्रभारी रूपेश भदौरिया, प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया जी, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल जी, प्रदेश सचिव वरेश पाल सिंह जादोन, सरफराज अंसारी, चेतन चौधरी, दानिश खान, बलवंत तत्वडे, प्रिंस हार्डिया, मोनिका मांद्रे, रोमी मुकाती, अंकित दुबे, नितिन कुशवाहा, अतीत गौर, सांभवी शुक्ला,
बब्बू यादव, शादाब खान, विक्रम सचान, गोलू चंदेरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर