VISITORS

0 0 6 4 6 8

February 28, 2026 9:43 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 28, 2026 9:43 am

सेकंड ईयर की छात्रा ने फांसी लगाई

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। तिलक नगर क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
पुलिस के मुताबिक मृतका प्रथा पुत्री परीक्षित बढ़िका, सांईनाथ कॉलोनी की निवासी थी। बुधवार शाम वह घर पर ही थी। इसी दौरान उसने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे। प्रथा मेडीकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार वह नियमित रूप से कॉलेज जाती थी और पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने बताया कि प्रथा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी । उसके पिता एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करते हैं। शुरुआती पूछताछ में परिवार ने किसी विवाद या कारण की जानकारी नहीं दी है। गुरुवार सुबह छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और तनाव या अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच की जा रही है। परिवार विस्तृत बयान लिए जाने बाकी हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर