VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 12:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:06 pm

सुरक्षाकर्मी ने युवक पर तानी पिस्टल

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शहर में एक सांसद के पीएसओ ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। बताया जाता है कि वह शराब के नशे में था । सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है और मामले की जांच कर रही है।
एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक, घटना लोखड़े पुल की है। यहां अविनाश भदौरिया ने विवाद के दौरान एक युवक पर पिस्टल तान दी। बाद में लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस के जवान भी वहां पहुंचे। अविनाश को पकड़कर थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था और एक पेड़ के पास टॉयलेट करने गया था। इसी बात को लेकर युवक से उसका विवाद हो गया। एसीपी विनोद दीक्षित के अनुसार, वह किसका सुरक्षाकर्मी है, इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर