62 ग्राहकों के फर्जी टेलीग्राम लिंक से इन्वेस्ट कर दिए रुपए, आरोपी गिरफ्तार
शब्द अग्नि न्यूज़ / उज्जैन में ग्राहकों के बायोमैट्रिक का यूज कर 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक के बाद एक कई लोगों की शिकायत पुलिस के पास पहुंचने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो कियोस्क संचालक की धोखाधड़ी सामने आ गई। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
श्रीकृष्ण कॉलोनी निवासी शगुन ऑनलाइन सेंटर संचालक आनंद बागड़िया पर लोगों से कियोस्क सेंटर के माध्यम से 3 बैंक के 62 खाताधारकों से करीब 32 लाख रुपए ठगने के आरोप लगे हैं।
नवंबर माह में कई लोगों ने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी
जिसके बाद से ही आनंद परिवार के साथ फरार चल रहा था। आरोपी आनंद बागड़िया एमपी ऑनलाइन सेंटर संचालित करता था और उसके बाद तीन बैंकों के कियोस्क सेंटर भी हैं। जिसके
जरिए उसने रुपए निकलवाने आए बैंक के खाताधारकों के अकाउंट से रुपए निकालकर मां सरिता, पत्नी गायत्री और खुद के दो अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए।
ग्राहकों को वो लिंक फेल होने या अन्य बहाना बताकर रुपए नहीं देता था। इस तरह उसने 1 जनवरी से 14 नवंबर तक कुल
32 लाख 41 हजार 670 रुपए की धोखाधड़ी की थी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एनआईसीटी कंपनी के साथ आरोपी बैंकिंग कियोस्क संचालन वर्ष 2016 से कर रहा था। पिछले एक वर्ष से आरोपी उपभोक्ताओं के खातों से राशि निकालकर उन्हें भुगतान नहीं कर रहा था।
Author: Shabd Agni
.
