VISITORS

0 0 6 0 5 1

February 11, 2026 10:02 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 10:02 pm

शिवराज ने भेंट की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

शब्द अग्नि न्यूज़ । विदिशा । केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 जनवरी को विदिशा के दौरे पर थे। यहां उनकी मुलाकात ठेले पर पिंड खजूर बेचने वाले दिव्यांग पन्नालाल से हुई थी। शिवराज ने पन्ना लाल से पिंड खजूर खरीदने के बाद उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देने का वादा किया था। शिवराज ने आज (शुक्रवार को ) पन्नालाल को भोपाल आवास पर बुलाकर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट की। शिवराज अब बहुदिव्यांगों को खोजकर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट करेंगे, ताकि उन्हें रोजगार चलाने और आने-जाने में आसानी हो । पन्नालाल को मोटराइज्ड साइकिल भेंट करने के पहले शिवराज ने कहा मानता हूं हम सब एक परिवार हैं परिवार के वो भाई- बहन जो पीछे रह गए, कोई कष्ट परेशानी है तो मदद करनी चाहिए। चार-पांच दिन पहले मैं विदिशा गया था तो मैंने पन्नालाल को देखा था वे खजूर हाथ ‘में उठाकर मेरी गाड़ी तरफ दौड़ पड़े थे। मैं उनके पास गया, तब मन में यह भाव पैदा हुआ कि गरीबी और परिस्थितियों के कारण कई साथी जिंदगी कष्ट में गुजारते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर