VISITORS

0 0 6 0 6 0

February 12, 2026 6:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 6:57 am

14 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव

शंकर-एहसान-लॉय की संगीतमय प्रस्तुति देंगे, सोना महापात्रा सूफियाना रंग बिखेरेंगी

शब्द अग्नि / उज्जैन। उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोककलाएं, शास्त्रीय प्रस्तुतियां और प्रसिद्ध कलाकार संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सभी कार्यक्रम रोज शाम 7 बजे से शुरू होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय प्रस्तुति देंगे।

कब क्या कार्यक्रम होंगे

14 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ जनजातीय लोकनृत्य और कला यात्राओं के साथ होगा। इस दिन गोंड जनजातीय सैला नृत्य, बैगा जनजातीय परधौनी नृत्य, भील जनजातीय भगोरिया नृत्य सहित अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। दिन के समय कला यात्रा के माध्यम से लोककलाओं की जीवंत झलक भी दिखाई जाएगी।

16 जनवरी को प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा मंच संभालेंगी। उनकी सशक्त आवाज में शिव भक्ति और सूफियाना रंग दर्शकों को भावविभोर करेगा । इसी दिन कोरकू, भील और बैगा जनजातीय नृत्य दल भी अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियांदेंगे। 17 जनवरी को सुमधुर संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शास्त्रीय और समकालीन गायन प्रस्तुत होगा। विभिन्न कलाकार शिव भजनों और आध्यात्मिक रचनाओं के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। 18 जनवरी को महोत्सव का समापन शिव केंद्रित नृत्य-नाट्य प्रस्तुति के साथ होगा । कथक कली सहित अन्य शास्त्रीय नृत्य शैलियों के माध्यम से भगवान शिव के विभिन्न रूपों का मंचन किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर