VISITORS

0 0 6 0 5 1

February 11, 2026 10:03 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 10:03 pm

कर्नाटक जेलों में सिम कार्ड, चाकू मिला

मोबाइल, सिम कार्ड, चाकू और गांजा … कर्नाटक की जेलों में छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला 

शब्द अग्नि / कर्नाटक की जेलों में विशेष अभियान के तहत अवैध सामानों की बड़ी बरामदगी हुई है. पिछले 36 घंटों में राज्य की विभिन्न जेलों में मोबाइल फोन, गांजा और अन्य प्रतिबंधित चीजें जब्त की गईं.  पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि जेलों के भीतर अवैध गतिविधियों पर लगाम कसी जा सके  कर्नाटक की जेलों में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए  विशेष अभियान चभीतर चलाए गए 17लाया गया. इस दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

तलाशी के दौरान जेल में 6 मोबाईल, 11 सिम, 4 चाकू, और गांजा पकड़ाया

कर्नाटक पुलिस (जेल) के महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि राज्यभर की जेलों में पिछले 36 घंटों के भीतर चलाए गए  विशेष तलाशी अभियान में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चाकू और गांजा जैसे सामान बरामद किए गए हैं.  एजेंसी के अनुसार, डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि बेंगलुरु सेंट्रल जेल से छह मोबाइल फोन और चार चाकू जब्त किए गए हैं वहीं मैसूर जेल में तलाशी के दौरान नौ मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड बरामद हुए. यह बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि जेल के भीतर से भी अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिशें की जा रही थीं  इसके अलावा बेलगावी जेल से चार मोबाइल और 366 ग्राम गांजा बरामद किया गया है अधिकारियों ने बताया कि गांजा जेल परिसर के बाहर से अंदर फेंका गया था, जिसे सतर्कता के चलते जब्त कर लिया गया  मंगलुरु जेल से चार मोबाइल फोन और विजयपुरा जेल से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है.  डीजीपी आलोक कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए  कहा कि जेलों के भीतर अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के विशेष तलाशी अभियान आगे भी नियमित  रूप से जारी रहेंगे, ताकि जेलों के भीतर अनुशासन बनाए रखा जा सके  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल कैदी बाहर से संपर्क, अवैध लेन-देन और आपराधिक नेटवर्क के लिए करते हैं.  ऐसे में इस तरह की बरामदगी जेल सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती मानी जाती है  कर्नाटक पुलिस प्रशासन ने कहा है कि इस मामले में जेल कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी,

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर