VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 9:37 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:37 pm

ईरान में बिगड़े हालात, हजारों Gen Z सड़कों पर

लगा रहे खामेनेई मुर्दाबाद के नारे, तीन की मौत

ईरान ईरान में नए साल (2026) की शुरुआत के साथ ही मुद्रास्फीति और महंगाई के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन तेजी से हिंसक हो गए हैं। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहे इन प्रदर्शनों में अब तक कई प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के सदस्यों की मौत हो चुकी है।

प्रदर्शन तेहरान से लेकर ग्रामीण इलाकों तक फैल चुके हैं, जहां लोग गिरती मुद्रा, बढ़ती कीमतें और पश्चिमी प्रतिबंधों से उत्पन्न आर्थिक संकट के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच, छात्रों ने पुराने शाह के समर्थन में नारे लगाए हैं, जबकि अमेरिका में निर्वासित रजा पहलवी ने प्रदर्शनकारियों को खुला समर्थन दिया है। सरकार ने एक ओर बातचीत का प्रस्ताव रखा है, तो दूसरी ओर सुरक्षा बलों की सख्ती जारी है। यह अशांति ईरान के धार्मिक नेतृत्व के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है, जहां दिसंबर 2025 में मुद्रास्फीति 42.5% तक पहुंच गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर