VISITORS

0 0 6 1 7 3

February 15, 2026 4:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 15, 2026 4:57 am

रीगल तिराहे पर बनेगा छह लेन ब्रिज,

अफसरों ने किया दौरा

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शहर के दो हिस्सों को जोड़ने वाले शास्त्री ब्रिज के पास नए ब्रिज की संभावनाओं को तलाशने के लिए नगर निगम और रेलवे के अफसरों ने शनिवार को दौरा किया। अफसरों ने उस हिस्से को देखा, जहां नया ब्रिज बनना है। दरअसल अभी रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। पुराने शास्त्री ब्रिज के कारण प्लेटफार्म समान रूप से लंबे नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण नए ब्रिज को बनाने की प्लानिंग रेल विभाग ने की । पुराना शास्त्री ब्रिज दो लेन था। इस कारण कई बार वाहन ब्रिज के पर ओवरटेक नहीं कर पाते थे।

वाहन के खराब होने पर जाम की स्थिति भी बनती थी। नया ब्रिज छह लेन होगा। और उसकी ऊंचाई भी ज्यादा होगी, ताकि भविष्य के हिसाब से रेल गाड़ियों का आवागमन भी आसान हो सके। नया ब्रिज रेल विभाग और नगर निगम मिलकर बनाएंगे। नए ब्रिज के लिए जमीन की भी परेशानी नहीं आएगी, क्योंकि एक तरफ गांधी हॉल का बगीचा है और दूसरी तरफ रीगल टॉकीज की बिल्डिंग है। दोनों नगर निगम के अधीन हैं। शास्त्री ब्रिज 70 साल पुराना है और उसके कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं। पिछले दिनों ब्रिज के एक हिस्से में गड्डा हो गया था। ब्रिज के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं और उसकी मरम्मत में भी हर साल नगर निगम को पैसा खर्च करना पड़ता है। नया ब्रिज पूर्वी क्षेत्र और मध्य क्षेत्र के ट्रैफिक को और आसान बनाएगा। नए ब्रिज की डिजाइन रेलवे ने बना दी है। जल्दी ही मिट्टी परीक्षण भी शुरू हो जाएगा। नए स्टेशन के निर्माण के दौरान कई रेलगाड़ियों संचालन पार्क रोड से होगा। इस अवधि में नया ब्रिज भी बनाने की योजना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर