VISITORS

0 0 6 0 4 5

February 11, 2026 2:18 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 2:18 pm

चोरी की गाड़ियां अपनी बताकर बेच दी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कनाडिया थाना क्षेत्र में कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवकों और एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने चोरी की गाड़ियों को अपनी बताकर पीड़ित को बेच दिया और उससे करीब 10 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। कनाडिया पुलिस के अनुसार, आलोक नगर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र दिलीप परमार की शिकायत पर मोहम्मद फिरोज पुत्र अजीज शेख और उसकी पत्नी शबाना शेख, निवासी शांति विहार कॉलोनी, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मूल रूप से उदयपुर, राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता जितेंद्र ने बताया कि उसने आरोपियों से दो कार खरीदी थीं। एक कार का सौदा साढ़े चार लाख रुपए में और दूसरी का छह लाख रुपए में तय हुआ था। आरोपी फिरोज ने खुद को कार खरीद-बिक्री का व्यवसायी बताया और कहा कि एक कार वह अपने लिए और दूसरी अपने भाई ललित के लिए ले रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर