VISITORS

0 0 6 0 2 6

February 11, 2026 8:58 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 8:58 am

आज 31 दिसंबर पर विशेष चेकिंग अभियान

5 थानों में बढ़ेगा बल, 3 नए थाने
शब्द अग्नि / इंदौर। पुलिस कमिश्नर ने साल भर के अपराधों को लेकर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने गंभीर अपराधों और स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि शहर में जल्द ही 5 थानों में बल बढ़ाया जाएगा। वहीं अन्य तीन थानों को भी अनुमति मिलेगी। उन्होंने आज 31 दिसंबर को लेकर विशेष चेकिंग किए जाने की बात भी कही। पलासिया पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सालभर के अपराधों के आंकड़ों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने सोशल पुलिसिंग पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही। उनका कहना था कि ट्रैफिक को लेकर जल्द ही शहर में बड़े प्लान लाए जाएंगे, लेकिन इसके पहले जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जो काफी बड़े स्तर पर होगा। उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न संस्थाओं की मदद से इंदौर पुलिस द्वारा शहर में 1100 हेलमेट का वितरण किया है। शहर में बढ़ रहे अपराधों और थानों में बल की कमी को लेकर भी उन्होंने समीक्षा की। इसमें उन्होंने तिलक नगर, द्वारकापुरी सहित करीब 5 थानों में बल की कमी होने की बात कही और यहां जल्द ही बल बढ़ाने की बात कही। वहीं उन्होंने चंदन नगर, लसूडिया और बाणगंगा में तीन नए थाने शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्द ही शासन से अनुमति मिलने वाली है, जो पहले से स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि सभी डीसीपी ने अपने-अपने इलाकों के होटल और रिसॉर्ट मालिकों के साथ बैठक ली है। उन्होंने 31 दिसंबर के कार्यक्रमों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस की टीमें, थाना मोबाइल के साथ 112 को भी अलर्ट पर रखा । है। इसके अलावा महिला पुलिस को भी इस दौरान विशेष जगहों पर तैनात करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सड़कों पर हंगामा करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर कई विषयों पर चर्चा की गई।
ट्रैफिक पुलिस ने अलग अंदाज में चेतावनी दी….
इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर को लेकर अलग अंदाज में चेतावनी दी है। इसे लेकर एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें लिखा है कोशिश करें, आप हमारे मेहमान ना बनें 31 दिसंबर को जहां इंदौर पुलिस मैदान में रहेगी वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान भी जगह-जगह चेकिंग पाइंट पर नजर आएंगे। शहर के अंदर के साथ ही शहर के बाहर भी चेकिंग चलेगी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनोखे अंदाज में दी गई चेतावनी का पोस्टर काफी वायरल भी हो रहा है। पुलिस ने इस पोस्टर के माध्यम से चेतावनी दी है कि नशा करके गाड़ी ना चलाए। जिससे खुद की और दूसरों की जान जोखिम में ना आ जाए। बता दें, 31 दिसंबर को कई जगह नए साल के जश्न का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा होटल, बार पब में भी कई आयोजन होते है। जिसमें कई लोग शराब का सेवन भी करते है। शराब के नशे में लोग गाड़ी ना चलाए और हादसों का शिकार ना हो इसलिए पुलिस जगह-जगह चेकिंग करेगी और नशे में गाड़ी चलाने वालों की गाड़ी जब्त करेगी। बताया जा रहा है कि 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी 31 दिसंबर को ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर को लेकर एक पोस्टर जारी किया है। जो काफी वायरल भी हो रहा है।

इस पोस्टर में लिखा है कोशिश करें, आप हमारे मेहमान न बनें। 31 दिसंबर की रात विशेष संदेश सिर्फ हमारे खास मेहमानों के लिए – ट्रैफिक पुलिस, इंदौर
नशे में वाहन चलाने वाले तेज या लापरवाही से वाहन चलाने वाले स्टंटबाजी कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले आप आएंगे वाहन से, लेकिन जाएंगे पैदल समय पूरी रात, स्थान नजदीकी पुलिस स्टेशन इस पोस्टर में ये भी लिखा है कि अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाएं। स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर