VISITORS

0 0 6 0 2 6

February 11, 2026 9:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 9:03 am

नए साल के मद्देनज़र आबकारी विभाग की विशेष चेकिंग

बिना अनुमति शराब परोसने और तेज म्यूजिक पर कार्यवाही
शब्द अग्नि /इंदौर। नए साल की तैयारियों के बीच आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शहर के ढाबों और होटलों में सर्चिंग अभियान चलाया। कलेक्टर और कमिश्नर के आदेशों के अनुसार गाइडलाइन का पालन करते हुए आबकारी विभाग ने विशेष चेकिंग की।
आबकारी कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी की टीम ने शहर के अंदर और बाहरी इलाकों में गिल ढाबा, भुक्कड़ ढाबा, मां भवानी ढाबा, हाईवे टच ढाबा, लालटेन ढाबा, शिकार वाड़ ढ़ाबा, 8 PM ढाबा, न्यू सीटिंग जोन ढाबा और कैंडल्स ढाबा सहित अन्य ढाबों पर कार्रवाई की। आबकारी अधिकारियों ने अनुमति के बिना म्यूजिक पर कार्रवाई की, शराब पीने और परोसने के मामलों में लगभग 24 मामले दर्ज किए। इसके अलावा टीम ने ढाबों से अवैध शराब जब्त की। राउ पुलिस ने एबी रोड पर स्थित क्रश कैफे और रेस्टोरेंट पर देर रात कार्रवाई की। पुलिस ने पाया कि कैफे देर रात तक खुला था। मामले में जानकारी मांगने पर संचालक पीयुष पुत्र श्रीकांत त्रिपाठी ने कोई जवाब नहीं दिया और कर्मचारियों की भी जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने इस संबंध में प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की। लसूडिया पुलिस ने द हब में बने एक बार बाय फेशन टीवी में तेज म्यूजिक बजाने के आरोप में मैनेजर अंकुश यादव, निवासी मानवता नगर के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर