VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:37 am

विराट कोहली और रोहित शर्मा को खास सम्मान

पहले वनडे में खास पल, विराट और रोहित को वडोदरा में मिला विशेष सम्मान, जय शाह भी रहे
वडोदरा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा को खास सम्मान दिया गया। यह मुकाबला भारत का साल 2026 में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है, जिसमें टीम इंडिया 22 दिनों के ब्रेक के बाद मैदान पर उतरी है। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 301 रन बनाए। जैसे ही कीवी टीम की पारी समाप्त हुई और खिलाड़ी मैदान से बाहर गए, उसी दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा को स्टेडियम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के सदस्यों और बीसीसीआई अधिकारियों ने दोनों दिग्गजों के लिए एक अनोखा आयोजन किया। विराट और रोहित को एक लकड़ी की अलमारी जैसी संरचना के भीतर बुलाया गया, जिसके दरवाजों पर उनके बड़े पोस्टर लगे थे। जैसे ही दोनों खिलाड़ी बाहर निकले, पूरा स्टेडियम तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
मौजूद दोनों खिलाड़ियों को गुलदस्ते भेंट किए गए। इस खास मौके पर आईसीसी चेयरमैन जय शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। सभी ने भारतीय क्रिकेट के इन महान खिलाड़ियों को मिल रहे प्यार और सम्मान को देखकर खुशी जाहिर की। यह सम्मान न सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा के शानदार करियर का प्रतीक था, बल्कि भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को भी दर्शाता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर