VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:27 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:27 am

परिवहन विभाग का विशेष जांच अभियान

शब्द अग्नि / इंदौर। परिवहन विभाग द्वारा सभी वाहनों के लिए (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) को अनिवार्य किए जाने के बाद इंदौर में कुछ वाहन चालक नकली और अमान्य एचएसआरपी लगवाकर वाहन दौड़ा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। नए साल के दौरान विभाग रोज चेकिंग करेगा। अभियान के तहत पालदा क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 10 कारों पर नकली एचएसआरपी लगी पाई गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में नकली और अमान्य एचएसआरपी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल असली नंबर प्लेट ही लगवाएं और उसे परिवहन विभाग के सिस्टम में अपडेट कराएं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर