शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। बाणगंगा इलाके में एक बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि विनोद ( 19 ) पुत्र बाटला निवासी कसरावद खरगोन दो माह पहले बाणगंगा इलाके में सड़क हादसे का शिकार हो गया था। उसे उपचार के लिए अरविदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विनोद के पिता किसान हैं। वहीं परिवार में दो भाई हैं। विनोद बाणगंगा इलाके की फैक्ट्री में काम करता था।
Author: Shabd Agni
.
