VISITORS

0 0 7 1 8 7

March 31, 2026 3:47 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 3:47 pm

पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन

शब्द अग्नि न्यूज़ ।बड़वानी। शहर के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय क्लासिक सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में विभिन्न वजन वर्गों में पुरुषों के साथ महिला खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश की। चैंपियनशिप का आयोजन 25 जनवरी को सरलम वाटिका में फिटवेल जिम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग को जिले में नई पहचान दिलाने वाले जिम संचालक मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से 60 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे 59 किलोग्राम वर्ग में संदीप वर्मा प्रथम, शोभाराम डोडवे द्वितीय व करण बडोले तृतीय रहे। 66 किलोग्राम वर्ग में हर्षित शर्मा ने प्रथम, अजय मुजाल्दे ने द्वितीय तथा अल्ताफ शेख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 74 किलोग्राम वर्ग में देवा सोलंकी प्रथम व संजू कारपेंटर द्वितीय रहे। 83 किलोग्राम वर्ग में वसीम खान प्रथम, यश डोडवे द्वितीय व कुंदन चौहान तृतीय स्थान पर रहे। 93 किलोग्राम वर्ग में हसन अली प्रथम, युग गायकवाड द्वितीय व सावेज़ अली तृतीय रहे, जबकि 105 किलोग्राम वर्ग में राजू सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 120 प्लस किलोग्राम वजन वर्ग में सुदर्शन तिवारी ने स्क्वॉट 275 किलोग्राम, बेंच प्रेस 170 किलोग्राम एवं डेडलिफ्ट 285 किलोग्राम सहित कुल 730 किलोग्राम भार उठाकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ी आगामी 13 व 14 फरवरी को सीहोर में आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बड़वानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका इंदौर से आए नेशनल रेफरी दिलीप भूरिया, मनीष लश्करी एवं कैलाश जोशी ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन पावरलिफ्टर श्रीमती सुनीता काग ने किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर