VISITORS

0 0 7 1 7 9

March 31, 2026 12:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 12:57 am

सुमित नागल चेन्नई ओपन से बाहर

पूनाचा-इसारो की शीर्ष वरीय युगल जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची
शब्द अग्नि न्यूज़ ।नई दिल्ली। पूर्व चैंपियन सुमित नागल गुरुवार को चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के दूसरे दौर में रूस के पेटू बार बिरयुकोव से हारकर बाहर हो गए। भारत के नंबर एक खिलाड़ी नागल को विश्व रैंकिंग में 305 नंबर पर काबिज बिरयुकोव से दो घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में 6-4 6-7 3-6 हार मिली।
दिन के सबसे लंबा मैच चौथे वरीय इलिया सिमाकिन और ऑस्ट्रेलिया के फिलिप सेकुलिच के बीच हुआ जो करीब तीन घंटे तक चला। इसमें सिमाकिन ने सेकुलिच को 4-6, 7-5, 7-6 (1) से हराया। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिमाकिन का सामना बिरयुकोव से होगा। इससे पहले भारतीय क्वालीफायर सिद्धार्थ रावत (715 रैंकिंग ) ने माक्स कासनिकोवस्की (419) को 6-2, 6-3 से हराया।
युगल मुकाबलों में शीर्ष वरीय निकी पूनाचा और प्रयुच्या इसारो ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले लोहियाक्शा बथ्रीनाथ और अभिनव संजीव शानमुगम को 6-4, 6-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब उनका सामना हमवतन एसडी प्रज्वल देव और नितिन सिन्हा की जोड़ी से होगा। उन्होंने हमवतन इशाक इकबाल और मनीष सुरेशकुमार को 4-6, 6-2, 10-8 की जीत से सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरी वरीय सिद्धांत बांठिया और साकेत मायनेनी की जोड़ी दिन के अंतिम क्वार्टरफाइनल में शशिकुमार मुकुद और जे क्लार्क से 5-7, 4-6 से हारकर बाहर हो गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर