VISITORS

0 0 6 4 6 2

February 28, 2026 4:43 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 28, 2026 4:43 am

सुनेत्रा पवार NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं

शब्द अग्नि न्यूज़ । मुंबई | महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने 31 जनवरी को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर पद की शपथ ली थी। उसी दिन में NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया था। डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था | सुनेत्रा को राज्य उत्पादन शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास / औकाफ विभाग दिए गए हैं। वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वित्त विभाग अपने ही पास रखा है। महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर