VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 8:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 8:25 am

20 दिन में दूसरी बार महाकाल पहुंचे सुनील शेट्टी

बेटे अहान शेट्टी की फिल्म की सफलता पर बाबा महाकाल का जताया आभार
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। अभिनेता सुनील शेट्टी ने आज उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने अपने बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आभार व्यक्त किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी और उप प्रशासक सिम्मी यादव ने अभिनेता का स्वागत एवं सम्मान किया।
सुनील शेट्टी इससे पहले 21 जनवरी को अपने परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर आए थे। उस समय उन्होंने परिवार की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि अहान की फिल्म ‘बॉर्डर-2’ देश के जवानों को समर्पित है और इसकी सफलता के लिए उन्होंने बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा था। फिल्म को मिल रही सफलता के बाद सुनील शेट्टी दोबारा महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे 20 दिनों के भीतर दोबारा यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि सभी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है और ‘बॉर्डर’ फिल्म की अच्छी सफलता के लिए भी आभार व्यक्त करने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा बाबा के चरणों में माथा टेकने आते रहेंगे और सही काम करते रहें, यही उनकी कामना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर