VISITORS

0 0 6 0 3 5

February 11, 2026 11:09 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 11:09 am

स्वच्छता साथी ‘वॉश ऑन व्हील सेवा’ पर कार्यशाला

शब्द अग्नि न्यूज़ /भोपाल। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू, संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ़-सफ़ाई हेतु ऑनलाइन माँग एवं सेवा आधारित नवाचार ‘स्वच्छता साथी वाश ऑन व्हील प्रारंभ किया गया है। शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा 1 नवंबर 2025 को किया गया था। वाश ऑन व्हील अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू, संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ़-सफाई की सेवा स्वच्छता साथियों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

‘वाश ऑन व्हील’ में संलग्न स्वच्छता साथियों की क्षमता वृद्धि के उद्देश्य से क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र ईटीसी, नीलबड़, भोपाल में दो बैचों में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश के सभी जिलों से आए स्वच्छता साथियों एवं जिले के प्रतिनिधि के रूप में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला ब्लॉक समन्वयक के रूप में लगभग 160 प्रतिभागी शामिल हुए। मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) दिनेश जैन द्वारा ‘वॉश ऑन व्हील सेवा’ की अवधारणा का परिचय दिया गया। श्रीमती शिवानी वर्मा, संयुक्त आयुक्त, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा वाश ऑन व्हील के संचालन में स्वच्छता साथियों की भूमिका, उनके अनुभव, तथा अब तक की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर