VISITORS

0 0 6 0 7 3

February 12, 2026 2:14 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 2:14 pm

निर्णायक मुकाबले के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहुंचीं विशाखापत्तनम आज शनिवार को होगी टक्कर

शब्द अग्नि / विशाखापत्तनम / भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। यह इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों टीमें फिलहाल एक-एक मैच जीतकर 1-1 की बराबरी पर हैं। इस मैच के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें गुरुवार को विशाखापत्तनम पहुंच गई। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा वनडे जीतकर की भारत की बराबरी दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हराया था। बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बिराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की मदद से 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम के शतक और मैथ्यू ब्रिट्जके तथा डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतकों की सहायता से 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मेहमानों ने भारत से तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत ने जीता पहला मुकाबला इससे पहले, भारत ने दक्षिण अफ्रीका क पहले वनडे में 17 रन से हराया था। रविवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा तथा केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। मेहमानों की तरफ से मैथ्यू ब्रीत्जके (72), माकों यानसेन (70) और कॉर्बिन बॉश (67) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए जबकि हर्षित राणा ने तीन सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा अर्शदीप को दो और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर