VISITORS

0 0 6 0 3 6

February 11, 2026 11:29 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 11:29 am

मंदिर की छत टूटी, 3 बच्चियों की मौके पर ही मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । मुरैना | मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मंदिर के छत की पटिया टूटकर गिरने से मंदिर के अंदर मौजूद तीन बच्चियों की मौत हो गई जबकि पांच बच्चियां और एक दंपती घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मुरैना जिले के अहरोली गांव की है। जानकारी के अनुसार मुरैना के अहरोली गांव में स्थित माता मंदिर में एक दंपति प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। प्रसाद वितरण करने के लिए उन्होंने मंदिर
के अंदर कुछ बच्चियों को भी बुला लिया था। जिस वक्त यह सभी लोग मंदिर के अंदर मौजूद थे तभी अचानक मंदिर के छत की एक पटिया टूटकर अचानक गिर गई। पटिया की चपेट में आने से मंदिर के अंदर मौजूद तीन बच्चियों की मौत हो गई जबकि तीन से चार बच्चियों घायल हो गई। इस हादसे में मंदिर के अंदर मौजूद दंपति भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है। अचानक हुए इस हादसे की वजह से गांव में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में जिन
बच्चियों की मौत हुई है उनकी पहचान हो गई है। जानकारी के अनुसार, बच्चियों का नाम वैष्णवी, करिश्मा और छाया बताया गया है । बच्चियों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस की टीम भी एक्टिव हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार को मुंगावली से गौड़ सामज के लोग मंदिर प्रसाद चढ़ाने आए थे। यहां पूजा के बाद कन्या भोज और प्रसाद बांटने का कार्यक्रम था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर