VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 9:42 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:42 pm

कार तेज गति से टकराई, ट्रैक्टर दो टुकड़े हुआ,

 कोई जनहानि नहीं हुई
शब्द अग्नि न्यूज़ ।उज्जैन। महिदपुर में हुई एक घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। घटना का लाइव VIDEO भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार एक कार ने ट्रैक्टर को ऐसी टक्कर मारी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए, लेकिन उसमें मौजूद दो लोग सुरक्षित ट्रैक्टर से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर उज्जैन से 60 किमी दूर महिदपुर के में करीब 11:43 बजे काजीखेड़ी स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर और एसयूवी कार की आमने- सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक के हाथ-पैर में चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल चालक को इलाज के लिए उज्जैन ले जाया गया। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर