VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 7:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:03 am

बच्चे ने इलाज के लिए मिली मदद पर जताया आभार,

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में बेहद भावुक करने वाला नजारा देखने को मिला। यहां कलेक्टर शिवम वर्मा के पास एक 12 साल का बच्चा तैय्यब पहुंचा और उन्हें धन्यवाद देते हुए एक बिस्किट का पैकेट भेंट किया। कलेक्टर भी इस पल को देख भावुक हो गए और बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना की।
दरअसल, तैय्यब को किडनी सहित अन्य समस्या थी। उसके परिजनों ने कुछ समय पूर्व जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई थी और कलेक्टर ने तुरंत बच्चे के इलाज की उचित व्यवस्था की। इसके बाद अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है और आज उसने अपने गुल्लक से निकले पैसों से एक बिस्किट का पैकेट खरीदा और कलेक्टर दिया। जनसुनवाई में दिव्यांग दंपत्ति श्याम पटेल और उनकी पत्नी सरस्वती पटेल को आवास की सौगात मिली। दिव्यांग श्याम पटेल, जो ई-ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने बताया कि उनका सपना अपना खुद का घर बनाने का था। इसी उद्देश्य से वे जनसुनवाई में कलेक्टर से मिले थे। एक अन्य प्रकरण में पीड़ित राजू जनसुनवाई में 290 शिकायतें मिलीं
इस बार नई व्यवस्था त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बाद सभी आवेदकों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। जनसुनवाई में करीब 290 शिकायतें मिली है इसमें राजस्व, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग और आपसी विवाद से जुड़े आवेदन हैं। जनसुनवाई के माध्यम से कई लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए मदद की गई है। थोरात अपने हाथ के उपचार के बाद प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचे। पूजा वोहरा भी अपने पति के सफल उपचार के बाद जनसुनवाई में आभार व्यक्त करने पहुंची।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर