VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 6:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 6:53 am

देश के बड़े कारोबारी ने खुद को मारी गोली

ऑफिस में पहुंचे इनकम टैक्स के अधिकारी
शब्द अग्नि न्यूज़। बेंगलुरु। कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन रॉय चिरियानकंदथ जोसेफ उर्फ सीज़े रॉय ने शुक्रवार ने को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के लैंगफोर्ड रोड स्थित अपने ऑफिस में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। सूत्रों के अनुसार, घटना के समय इनकम टैक्स के अधिकारी उनके कार्यालय में मौजूद थे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, घटना दोपहर में कार्यालय- सह- बंगले में घटी है। सीजे रॉय ने कथित तौर पर अपने पास मौजूद पिस्टल का इस्तेमाल किया है। गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया और फिर नारायण अस्पताल
ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सूत्रों ने बताया कि घटना के दौरान इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी उनके ऑफिस में मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, सीजे रॉय केरल की अग्रणी रियल एस्टेट फर्मों में से एक के मालिक थे। उनका कारोबार देश और विदेश में फैले हुए थे। कहा जाता है कि वह बिना बैंक से लोन लिए अपने प्रोजक्ट बनाते थे। उनका कहना भी था, एक जीरो लोन बिजनेस कॉन्फिडेंट ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक, सीजे रॉय ने अपनी कंपनी के बारे में लिखा है, हम 19 साल पुरानी एक बड़ी कंपनी है, जिसके कई व्यावसायिक कार्य भारत, यूएई और अमेरिका में फैले हुए हैं। हमें बेंगलुरु, केरल और दुबई में कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट और प्रोडक्टों को डिजाइन करने और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने का गौरव हासिल है। “

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर