VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 3:53 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 3:53 pm

कुएं में गिरा तेंदुआ. वन विभाग ने बाहर निकाला

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। खुड़ैल इलाके में रविवार को वन विभाग की टीम को एक तेंदुआ के कुएं में गिरने की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मेहनत के बाद तेंदुआ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
वन विभाग के मुताबिक, उमरिया खुर्द के पास एक किसान के खेत में तेंदुआ दोपहर में कुएं में गिर गया था। टीम ने पिंजरा डालकर तेंदुए को बाहर निकाला। तेंदुआ के पैर में चोट लगी है और फिलहाल उसे जू में लाकर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जू अधिकारियों के अनुसार, संभवतः शिकार के दौरान तेंदुआ भागते समय कुएं में गिर गया। सुबह खेत में काम कर रहे कर्मचारियों ने इसे देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वन मंडल की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ को सुरक्षित निकाला।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर