शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र के नेमावर रोड स्थित वेयरहाउस में काम कर रहे 20 साल के मजदूर की सीएनसी मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पुलिस शनिवार को फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक लखन अहिरवार (20) निवासी सतरवास, जिला ललितपुर (उप्र) हाल बाबूलाल नगर, पालदा इंदौर में रहकर काम करता था। घटना 3 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे पितरेश्वर वेयर हाउस, पालदा में हुई। उसे मृत अवस्था में ही एमवायएच लेकर आया गया था। लखन वेयरहाउस में लगी लेजर कटिंग (सीएनसी) मशीन ऑपरेट कर रहा था। इसी दौरान वह मशीन और उसके पिलर के बीच फंस गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मजदूर को काम के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। मामले में फैक्ट्री संचालक नरेन्द्र जैन (60) निवासी वैभव नगर, कनाड़िया रोड के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज किया है। नरेश मैकेनिकल वर्क्स के नाम से संचालित होती है।
Author: Shabd Agni
.
