VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:37 am

बदमाश ने म्यूजिक टीचर का मोबाइल लूट लिया

इंदौर। खजराना में बाइक सवार बदमाश ने म्यूजिक टीचर का मोबाइल लूट लिया। आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। टीचर ने दूसरी गाड़ी से आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने रात में आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है। उसकी तलाश की जा रही है।
खजराना पुलिस ने बताया कि नितिन झार निवासी एरोड्रम ने बताया कि वह पेशे से म्यूजिक टीचर है। रात में बायपास इलाके में एक प्रोग्राम में गया था। करीब 11 बजे वापस आते समय रेडिसन चौराहे के पास एमआर 10 के यहां रोड क्रॉस कर रहा था। तभी मोबाइल पर बात करते समय पीछे से आए बाइक सवार ने आईफोन पर झपट्टा मारा और मोबाइल लेकर स्टार चौराहे की तरफ भाग गया। लोगों से मदद लेकर उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। रात में पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर