शब्द अग्नि न्यूज़ । भोपाल। एक महिला की खूनी साजिश का पर्दाफाश हो गया है। भेल स्पोट्र्स क्लब के जंगल में 46 वर्षीय ताराचंद पटेल का शव मिला था। अब मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ताराचंद पटेल की हत्या उसकी प्रेमिका ने करवाई थी। इस हत्याकांड को अंजाम महिला के नए प्रेमी ने दिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने पूर्व प्रेमी ताराचंद पटेल को संबंध बनाने के लिए बुलाया । इसके बाद भेल स्पोर्ट्स क्लब के जंगल में ले गई। जंगल में ही दोनों संबंध बना रहे थे। इस दौरान वहां भेल क्लब का चौकीदार कृष्णपाल यादव यहां पहुंचा और ताराचंद पटेल के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद महिला भी चौकीदार के साथ मिल गई और चाकू से चेहरे और गले पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 21 फरवरी को भोपाल स्पोट्र्स क्लब के गार्ड ने एक शव पड़े होने की सूचना दी थी। मृतक के परिजनों ने विदिश की रानी अहिरवार के साथ उसके संबंध की जानकारी दी थी। ताराचंद के साथ उसका अफेयर चल रहा था। वह उसकी आर्थिक मदद भी करता था। महिला गार्ड और मजदूरी का काम करती थी। इसी दौरान महिला की दोस्ती कृष्णपाल यादव से हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। इस बीच उसका ताराचंद से झगड़ा होने लगा । फिर कृष्णपाल यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। फिर ताराचंद को उसने जिंसी चौराहे पर बुलाया और कहा कि भेल स्पोट्र्स क्लब के जंगल में चलते हैं, वहां संबंध बनाएंगे। संबंध बनाने के दौरान ताराचंद ने पर कृष्णपाल ने हमला कर दिया।
Author: Shabd Agni
.
