VISITORS

0 0 6 0 5 7

February 12, 2026 2:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 2:08 am

पति ने पढ़ाया- SI बनते ही पत्नी ने मांगा तलाक

शब्द अग्नि न्यूज़ / भोपाल के फैमिली कोर्ट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने पंडिताई कर पैसे जोड़कर पत्नी को पढ़ाया- लिखाया ताकि वह पुलिस अफसर बन सके। सब-इंस्पेक्टर बनते ही पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी।
पत्नी का कहना है कि पति के पहनावे और उसके पेशे से शर्म आने लगी है। उसका लुक अच्छा नहीं लगता है। वहीं, पति का कहना है कि पत्नी उसकी चोटी कटाने का दबाव बनाती है। शादी के समय महिला का सपना पुलिस विभाग में भर्ती होने का था । पति ने उसकी इस इच्छा का सम्मान किया। पति पेशे से पंडित है और पूजा-पाठ करके घर चलाता है। उसने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा पत्नी की पढ़ाई और तैयारी में लगाया। पत्नी की मेहनत रंग लाई और वह सब इंस्पेक्टर बन गई। कामयाबी मिलते ही पत्नी का बर्ताव पति के लिए बदलने लगा। उसके पहनावे और लुक्स से पत्नी चिढ़ने लगी और इसमें बदलाव करने की शर्त रख दी। पति ने जब पत्नी की बात मानने से इनकार कर दिया तो महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन दिया। नौकरी लगने के कुछ समय बाद ही पत्नी को पति का ‘धोती- कुर्ता पहनना और सिर पर ‘शिखा’ (चोटी) रखना खटकने लगा। पत्नी का कहना है कि उसे अपने पति के इस लुक और पंडिताई के काम से समाज में शर्मिंदगी महसूस होती है। मामला अब भोपाल के फैमिली कोर्ट में है। काउंसलरों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के लिए कई बार काउंसलिंग की गई, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी है। उसका कहना है कि वह अब इस रिश्ते को और आगे नहीं ले जा सकती। फिलहाल कोर्ट इस मामले पर विचार कर रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर