VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:37 am

महाकाल मंदिर में भक्तों की कार से चोरी

स्मार्ट पार्किंग में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग और मोबाइल ले गए बदमाश
शब्द अग्नि । उज्जैन में नव वर्ष पर महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को बदमाश निशाना बना रहे हैं। हैरत की बात यह है कि स्मार्ट पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, जबकि पार्किंग स्टाफ सिर्फ वसूली में लगा है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी दीपक पांडे के साथ हुआ। वे अपने परिवार के साथ रविवार को महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी क्रेटा कार (MH34 CJ 9586) को महाकाल थाने के पास बनी स्मार्ट पार्किंग में खड़ा किया था।

दर्शन से वापस लौटे तो शीशा टूटा मिला

सोमवार को महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद पांडे परिवार जब कार लेने पहुंचा, तो उन्हें कार का शीशा टूटा हुआ मिला। कार में रखा उनका बैग भी गायब था। दीपक पांडे ने बताया कि बैग में 15 हजार रुपए नकद, लॉकर की चाबी और करीब एक लाख रुपए का मोबाइल फोन था, जो चोरी हो गया । मामले की जानकारी महाकाल थाने को दी गई। पुलिस ने टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चार-पांच बदमाश किसी तरल पदार्थ का इस्तेमाल कर कार का शीशा तोड़ते हुए दिखाई दिए। हैरानी की बात यह भी है कि शीशा टूटने पर गाड़ी का सायरन भी बजा, लेकिन पार्किंग का ठेकेदार गाड़ी को देखने तक नहीं पहुंचा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर