VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 12:23 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:23 pm

इंदौर के संयोगितागंज में कैफे में हुई चोरी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। संयोगितागंज इलाके में एक कैफे में घुसकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक कुंज बिहारी का श्रृंदानंद मार्ग स्थित गुरुकृपा कैफे में बदमाशों ने चोरी की। बदमाश यहां से पान मसाला, सिगरेट और कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं एरोड्रम इलाके में भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। महेश मालवीय, निवासी केदार नगर, की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि महेश रात में जब अपने घर आए तो सामान बिखरा पड़ा था। आरोपियों ने घर से सोने के जेवर और चांदी चुराकर ले गए। हालांकि महेश ने अभी पुलिस को यह जानकारी नहीं दी है कि उनके यहां से कितना माल चोरी हुआ है। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर