VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:34 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:34 am

मंदिर में हुई चोरी का पर्दा फाश 

कुक्षी पुलिस को मिली बड़ी सफलता मंदिरों से चौरी गई 5 चांदी की की गोल मोतीदार चैन जप्त सहित हजारों की बरामदगी

शब्द अग्नि/ सईद अनवर

कुक्षी।बीते दिनों को फरियादी मनोहरलाल जैन निवासी कुक्षी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विगत दिनों श्री सीमंधर स्वामी नारायण मंदिर एवं महावीर स्वामी मंदिर का दरवाजा अटकाकर घर चला गया था। जब शाम करीबन 4.30 बजे वापस मंदिर मे जाकर देखा तो मंदिर मे रखी भगवान की प्रतिमा के गले का चांदी का एक हार व पास के महावीर मंदिर के भगवान के 8 चांदी के हार किमत लगभग 70,000 हजार रुपये के नहीं थे। जिन्हे कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर के अंदर से चुरा कर ले गया था तत्पश्चात फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अप.क्र.18/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने की वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक एंव तकनिकी आधार पर पुछताछ तब कबूली चोरी 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने एक टीम गठित की। टीम के लगातार प्रयास के दौरान मुखबीर के माध्यम से एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर संदिग्ध विधि विरुध्द बालक को चिन्हित किया गया और तलाश की गई जो पुलिस ने लगातार पतास्सी के प्रयास किये तो उनका कुक्षी मे होना पता चला, इस पर पुलिस की टीम ने विधि विरुध्द बालक से हिकमातमली से पुछताछ करते प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करता रहा फिर पुलिस ने उनसे वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक एंव तकनिकी आधार पर पुछताछ की तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि उसने अपने साथी के साथ सीमंधर स्वामी नारायण मंदिर से मंदिर में रखी भगवान की प्रतिमा के गले का चांदी का एक हार और महावीर स्वामी मंदिर से चेन चोरी करना बताया जो विधि विरुध्द बालक से अन्य मामलो मे पुछताछ की जा रही है।

इनका रहा योगदान, ईनाम की घोषणा

इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, सउनि चंचलसिंह चौहान, प्र.आर. 213 सतीष, प्र.आर.825 प्रमोद, आर.997 विपिन, आर.45 महेन्द्र, आर. 1028 प्रदीप, आर886. अजय, आर.891 शहादर का विशेष योगदान रहा है पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर