VISITORS

0 0 6 5 3 5

March 3, 2026 10:17 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 3, 2026 10:17 am

होली – रंगपंचमी पर होगी पानी की विशेष सप्लाई

सीएम को पूरी कैबिनेट के साथ आने का निमंत्रण दिया
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। होली और रंगपंचमी को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आगामी दिनों में रंगपंचमी के त्योहार पर सीएम डॉ. मोहन यादव को पूरी कैबिनेट के साथ गेर में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया है। होली और रंगपंचमी पर हर साल की तरह इस साल भी पानी की विशेष सप्लाई की जाएगी, ताकि लोगों को पानी की परेशानी ना हो।
दरअसल, होली और रंगपंचमी के मौके पर नगर निगम द्वारा दोपहर के वक्त पानी की सप्लाई की जाती है यानी घरों में दोपहर में नलों में पानी आता है। इस बार भी ये व्यवस्था की गई है, ताकि लोग को पानी की परेशानी न हो। इसके अलावा गैर में शामिल होने वाले आयोजकों को टैंकर व पानी की व्यवस्था भी नगर निगम की द्वारा करवाई जा रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि होली और रंगपंचमी पर नगर निगम पानी की विशेष सप्लाई करती है। इस बार भी ये सन्लाई होली और रंगपंचमी पर की जाएगी, ताकि शहर की जनता को पानी की समस्या ना हो। इसके साथ ही रंगपंचमी पर निकलने वाली परंपरागत गेर की दृष्टि से गेर आयोजकों को पानी के टैंकर, गनी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही गेर में इस बर भी नगर निगम का जलसा शामिल होगा। सुरक्षा की दृष्ट से सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए है। ये सारी सुविधाएं नगर निगम की ओर से तैयार है। इंदर की पारंपरिक गेर में शामिल होने के लिए इंदौर के अलावा प्रदेश के साथ ही देश भर से लोग इसे देखने के लिए आते है। लखों की संख्या में लोग गेर में शामिल होते है और रंगों के इस त्योहारा का आनंद लेते है। महापौर ने भी देश और दुनिया के लोगों से आग्रह किया है कि वे रंगों के इस मेले में गैरों को अपना बनाने की इस गेर में जरूर शामिल हो। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी सीएम डॉ. मोहन यादव गेर में शामिल हुए थे। इस बार भी सीएम डॉ. मोहन यादव को पूरी कैबिनेट के साथ पधारने का निमंत्रण दिया है। उम्मीद है कि वे आएंगे। वहीं गैर के बाद नगर निगम द्वारा जो सफाई की जाती है उसे लेकर भी तैयारियां की जा चुकी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर