VISITORS

0 0 6 1 7 3

February 15, 2026 5:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 15, 2026 5:03 am

महू में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी

शब्द अग्नि न्यूज़ । महू। इंदौर जिले के समीप महू में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय व्यवसायी के बेटे को फोन पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और एडिशनल एसपी कार्यालय, महू में एक लिखित आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
“पुलिस को एक आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें धमकी दिए जाने की बात कही गई है। हम आवेदन के आधार पर हर एक पहलू पर बारीकी से जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।” जानकारी के अनुसार, यह मामला महू सब-डिवीजन के किशनगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक कारोबारी के बेटे को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए उसे धमकाया। धमकी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया – उमाकांत चौधरी, ग्रामीण एसडीओपी है ।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम फोन कॉल की डिटेल खंगालने में जुट गई है ताकि धमकी देने वाले का पता लगाया जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह वाकई किसी बड़े गैंग का काम है या फिर कोई स्थानीय शरारती तत्व गैंगस्टर का नाम इस्तेमाल कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वे मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। ग्रामीण एसडीओपी उमाकांत चौधरी ने मीडिया को बताया कि प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है और सभी संभावित कोणों से मामले को देखा जा रहा है। पुलिस टीम यह सुनिश्चित करने में लगी है कि पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर