VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:50 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:50 am

रतलाम में एबीवीपी का तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन

शब्द अग्नि / रतलाम। शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन होने जा रहा है। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। अधिवेशन 28 से 30 दिसंबर तक होगा। इस अधिवेशन में प्रांत के 22 संगठनात्मक जिलों से छात्र, छात्राएं सहभागिता करेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 58वां प्रांत अधिवेशन स्थापना काल के बाद पहली बार रतलाम में रुद्र पैलेस होगा। तीन दिन तक चलने वाले अधिवेशन का उद्घाटन सत्र 28 दिसंबर की दोपहर 3 बजे होगा। सीएम डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद
रहेंगे। इनके साथ अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी भी विशेष अतिथि रहेंगे। अधिवेशन को लेकर अभाविप ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिस सभागार में तीन दिवसीय अधिवेशन चलने वाला है उस सभागार का नाम अभाविप के शिल्पकार प्रा यशवंत राव केलकर के नाम पर रखा गया। अधिवेशन में संगठनात्मक 22 जिलों के विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 750 से अधिक प्रतिनिधि जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षाविद शामिल होंगे। इस अधिवेशन में शिक्षा, समाज, स्वास्थ, रोजगार एवं पर्यावरण जैसे विषयों मंथन व प्रस्ताव पारित करेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर