इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में तीन दिवसीय श्रीअन्न (मिलेट्स) फूड फेस्टिवल एवं जैविक महोत्सव का हुआ शुभारंभ
शब्द अग्नि / इंदौर /प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जैविक उत्पादों की लगाई गई है प्रदर्शनी, ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुंआ इंदौर में आज श्रीअन्न (मिलेट्स) फूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया गया। यह महोत्सव 12 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक चलेगा। इसके पूर्व पूर्वान्ह में श्रीअन्न (मिलेट्स) के प्रति नागरिकों में जागरुकता बढ़ाने के उददेश्य से रीगल चौराहे से ग्रामीण हाट बाजार तक मिलेट्स जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली रीगल चौराहे से प्रारंभ होकर आरएनटी मार्ग होते हुये जैविक महोत्सव एवं कार्यक्रम स्थल ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुंआ इंदौर पर पहुंची। जहां पर रोड शो का समापन किया गया और यहीं पर मिलेट्स जैविक महोत्सव का शुभारंभ श्री महामण्डलेश्वर द्वारा किया गया।

फूड फेस्टिवल का आयोजन शहरी उपभोक्ताओं में मिलेट्स के प्रति रुचि बढाने एवं उपभोग बढाने, स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढाने, मिलेट्स के उपयोग से किस तरह निरोगी रहा जा सकता है, इन सारी चीजों का समायोजन श्रीअन्न (मिलेट) फूड फेस्टिवल एवं जैविक महोत्सव में किया जा रहा है। यहां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही साथ एक मिलेट्स व्यंजनों के स्टॉल लगाये गये हैं। जिनमें मिलेट्स से तैयार किये गये व्यंजन हैं, जिनका स्वाद शहरवासी ले सकते हैं। यह प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक खुला रहेगा।
Author: Shabd Agni
.
