VISITORS

0 0 7 1 6 5

March 30, 2026 8:18 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 8:18 am

राजस्व प्रकरण में गंभीर लापरवाही…. तीन पटवारी निलंब

निलंबन अवधि में इन तीनों का मुख्यालय देपालपुर तय किया

शब्द अग्नि / इंदौर। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने तीन पटवारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने महू के तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर ने जिन पटवारियों को निलंबित किया है उनमें आशीष कटारे, अनिता चौहान और मेघा शर्मा शामिल हैं। इन्होंने तहसील महू के ग्राम सांतेर में खसरा नंबर 68/1 एवं 69/1 के राजस्व प्रकरण में गंभीर अनियमितता की है। इसको देखते हुए तीनों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  इधर, कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि महू तहसील की एक सरकारी जमीन का मामला संज्ञान में आया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जमीन को सरकारी किया गया था। उसमें एक सर्वे नंबर अतिरिक्त रूप से बनाया गया, जो कि निजी रहा। इसके बाद उसका डायवर्शन भी हुआ, जबकि उसको सरकारी नंबर होना था। मामला सामने आने के बाद इसकी पड़ताल की गई, तो पाया गया कि तीन पटवारी जिन्होंने इसमें लापरवाही की थी। उनके द्वारा ये नंबर बनाया गया था शासकीय नहीं किया गया। उन लोगों को तत्काल निलंबित किया गया है। जांच के आदेश भी दिए है। आगे जांच में अगर कोई तथ्य सामने आएंगे तो उसके आधार पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही भूमि को शासकीय करने की जो प्रक्रिया है उसे शुरू कर दिया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर