VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:23 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:23 am

नकली दवा बनाने बेचने वालों को तीन साल की सजा

6 लाख रुपए जुर्माना, 9 साल पहले खाद्य एवं औषधि विभाग ने मारा था छापा
शब्द अग्नि / उज्जैन। उज्जैन कोर्ट ने 9 साल पुराने मामले में मंगलवार को अहम फैसला सुनाते नकली दवा बनाने वाले चार आरोपियों को दोषी ठहराया। कोर्ट ने सभी को 3 साल के कारावास और 6 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपियों में नकली दवा बनाने, रखने और बेचने वाले शामिल हैं। मीडिया सेल प्रभारी कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रसाधन, उज्जैन के संयुक्त जांच दल ने 21.09.2016 को सिमको आर्गेनिक्स के खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच की थी। जांच दल में शामिल औषधि निरीक्षक लोकेश गुप्ता, अल्केश यादव और अजय ठाकुर ने मेसर्स सिमको आर्गेनिक्स, नागझिरी, देवास रोड, उज्जैन पहुंचकर निरीक्षण किया था।

एल्यूमिनियम लेबल फाइल और पैकिंग मशीन बरामद हुई।

जांच में पाया गया कि आरोपी संतोष कुमार धींग के पास ऐलोपैथिक औषधि निर्माण का लाइसेंस नहीं जला एवं सत्र न्यायालय उज्जैन था। तलाशी के दौरान उनके यहां पैकिंग में उपयोग की गई 2.6 किलोग्राम प्रिंटेड एल्यूमिनियम लेबल फाइल और पैकिंग मशीन बरामद हुई। इन दवाओं का निर्माण आरोपी राजेन्द्र शर्मा, मेसर्स सॉफ्ट मेडिकेप्स लिमिटेड, इंदौर के माध्यम से कराया जा रहा था। आरोपी प्रवीण शाह, मेसर्स अल्पा ऐलोपैथिकल लैबोरेटरी के द्वारा उक्त औषधियों की जांच रिपोर्ट अधिनियम के विपरीत फार्म 39 में जारी की गई थी। आरोपी शांतीलाल, मेसर्स शांतीलाल, बैंगलोर के माध्यम से ऐलोपैथिक औषधियों की बिक्री लगभग 24 लाख रुपए की गई थी। न्यायालय ने विचारण के दौरान अभियोजन की साक्ष्य और अंतिम तर्कों के आधार पर आरोपीगण को दंडित किया। उज्जैन न्यायालय ने आरोपी संतोष कुमार धींग (उम्र 64 वर्ष, निवासी शिवाजी पार्क कॉलोनी, देवास रोड, उज्जैन), राजेन्द्र शर्मा (विजय नगर, जिला इंदौर), प्रवीण शाह (इंदौर) और शांतिलाल (बैंगलोर) को औषधि प्रसाधन अधिनियम की धाराओं 18 (सी) और 27 (बी) 2 के तहत 3 साल के कारावास और 6 लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण में मार्गदर्शन प्रभारी उप-निदेशक (अभियोजन ) राजेन्द्र कुमार खाण्डेगर एवं पैरवी उमेश सिंह तोमर, विशेष लोक अभियोजक, जिला उज्जैन द्वारा की गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर