VISITORS

0 0 7 1 7 6

March 30, 2026 11:03 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 11:03 pm

टीआई ने नोज क्लब में डीजे बंद कराया

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। अपोलो हाई स्ट्रीट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर के नोज क्लब में गुरुवार रात 11 बजे लसूड़िया टीआई तारेश सोनी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने क्लब में चल रहे डीजे सिस्टम को बंद कराया और वहां मौजूद लोगों को घर जाने के निर्देश दिए। टीआई ने क्लब प्रबंधन को बताया कि तेज आवाज में साउंड चलाने की निर्धारित समय सीमा रात 10:30 बजे तक है। इसके बावजूद रात 11 बजे तक तेज आवाज में डीजे चल रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है।
टीआई तारेश सोनी ने कहा कि इस समय बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। तेज आवाज का साउंड आसपास के घरों और कॉलोनियों तक पहुंच रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पुलिस ने क्लब के मैनेजर को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नोज क्लब और आसपास के अन्य क्लबों में देर रात तक तेज आवाज में साउंड चलने की शिकायतें मिलती रही हैं। करीब सात दिन पहले भी रात 12 बजे तक तेज साउंड चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे पहले भी पुलिस द्वारा होटल, गार्डन और क्लब संचालकों को गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर साउंड बंद कराना पड़ रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर