VISITORS

0 0 6 3 5 9

February 21, 2026 10:42 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 21, 2026 10:42 am

ट्रैफिक पुलिस रखेगी रास्तों, बाजारों पर नजर,

 चार विशेष पेट्रोलिंग टीमें बनाई
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शहर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए गुरुवार को चार विशेष पेट्रोलिंग टीम बनाई गई। ये टीमें शहर के व्यस्ततम रास्तों, बाजारों में लगातार निगरानी रखेंगी और तुरंत कार्रवाई भी करेगी। गुरुवार को डीसीपी ( प्रभारी ट्रैफिक) राजेश कुमार त्रिपाठी के साथ ही पुलिस के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रैफिक पुलिस ने चारों ट्रैफिक जोन के लिए चार विशेष पेट्रोलिंग टीमों ‘गठन किया।
राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित होने की स्थिति उत्पन्न होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जोन में एक-एक टीम तैनात की गई है, जो अपने-अपने इलाके में लगातार भ्रमण कर त्वरित कार्रवाई करेगी।

टीम के पास ये संसाधन उपलब्ध रहेंगे:
१। एनाउंसमेंट के लिए पी. ए. सिस्टम सूबेदार / उप निरीक्षक (टीम
२। पेट्रोलिंग मेटरसाइकिल प्रभारी) – 1 एएसआई / प्रधान आरक्षक,
३। कार्रवाई की पारदर्शिता के लिए बॉडी वॉर्न कैमरा 4 आरक्षक, 1 महिला आरक्षक, 2
४। क्रेन / सपोर्ट वाहन मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम।
५। दो / चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई के लिए व्हील लॉक

*चालान कर्ता टीम के पास पीओएस मशीन
चारों टीम अपने-अपने यातायात प्रबंधन जोन में मुख्य रास्तों, बाजार क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आकस्मिक भ्रमण करेगी। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से ऐसे क्षेत्र जहां अक्सर फुटपाथ पर गाड़ियां खड़े कर दिए जाते हैं, मेन रोड पर अवैध पार्किंग की जाती है। दुकानों के बाहर सड़क पर गाड़ियां लगाकर आवागमन बाधित किया जाता है, वहां टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करेगी और नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों पर व्हील लॉक /क्रेन ‘माध्यम से चालानी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने पीए सिस्टम के माध्यम से दुकानदारों, रहवासियों और आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग में खड़ी करें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रही। कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए टीम के सभी लोग बॉडी वॉर्न कैमरे का इस्तेमाल करेंगे, जिससे पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग हो सके। साथ ही पूरी कार्रवाई दौरान उत्कृष्ट व्यावसायिक दक्षता, व्यवहार कुशलता और नियमों का पूरा पालन सुनिश्चित किया जाएगा। टीमों द्वारा किए जा रहे कामों की नियमित समीक्षा वरिष्ठ अधिकारी करेंगे और आवश्यकता अनुसार जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर