रुपए के लेनदेन में सगे भाईयों ने की थी हत्या
शब्द अग्नि न्यूज़ इंदौर | नंदबाग इलाके में रहने वाली सिक्योरिटी गार्ड महिला की 5 दिन पहले उसके घर में लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस एक्टिवा सवार दो लोगों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने करीब 300 से ज्यादा कैमरों को खंगालते हुए आरोपियों की जानकारी निकाली। आरोपियों ने रुपए के लेनदेन के चलते सिक्योरिटी गार्ड महिला की हत्या की थी।
डीसीपी राजेश व्यास की टीम ने बाणगंगा में हुए गायत्री कुर्मी के हत्याकांड का खुलासा किया है। मामले में दो भाईयों अमित मोर्य और सुमित मोर्य को पकड़ा है। वही उनका एक अन्य साथी फरार है आरोपियों ने रुपए के लेनदेन के चलते गायत्री की गला घोटकर हत्या की थी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। आरोपी को ढूंढने के लिए अलग-अलग टीमे बनाई गई थी। जिसमें मोबाइल डिटेल के साथ कैमरों को खंगाला गया था। आरोपी दो कैमरों में शुरूआत में गायत्री के घर के आसपास दिखे थे। इसके बाद से पुलिस उनकी आगे तलाश कर रही थी। गायत्री को लेकर अमित ओर सुमित को शंका थी कि वह ब्याज पर पैसा चलाती है। उसके पास काफी रूपए होगे। इसके बाद आरोपी अलसुबह उसके घर पहुंचे। यहां गायत्री ने उनका विरोध किया तो दो भाईयो ने अपने अन्य साथी अमित गडकर निवासी वीणा नगर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी चोरी करने के इरादे से गायत्री के घर पहुंचे थे। अमित ओर सुमित ऑटो रिक्शा चलाने का काम करते है ।
Author: Shabd Agni
.
