VISITORS

0 0 7 2 1 0

April 3, 2026 11:52 am

+91 8878812345

Explore

Search

April 3, 2026 11:52 am

दो साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। निपानिया में रहने वाली दो साल की एक बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। एमवाय अस्पताल में बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का कहना था कि उसका कार से एक्सीडेंट हुआ है, जबकि पुलिस को शुरुआत में बच्ची के साथ गलत होने की आशंका थी । हालांकि, एक सीसीटीवी फुटेज में एक्सीडेंट की पुष्टि हो गई, जिसके बाद पिता और उनके दोस्त को छोड़ दिया गया।
लसुडिया थाना क्षेत्र की कृष्ण विहार कॉलोनी से बच्ची के परिजन उसे मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां से पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि बच्ची खेलते हुए बाहर आ गई थी, तभी
एक कार ने उसे टक्कर मार दी। गुरुवार रात में पुलिस को पिता और परिजनों की बात पर संदेह हुआ, इसलिए पिता और उसके एक दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस को आशंका थी कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। शुक्रवार को बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया। इसी दौरान एसआई संजय बिश्नोई ने मौके के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए, जिसमें बच्ची को एक कार टक्कर मारते हुए दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार ललितपुर का रहने वाला है। वह दो माह पहले ही मजदूरी के लिए इंदौर आया था। बच्ची अपनी मां की इकलौती बेटी थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर