VISITORS

0 0 6 1 7 3

February 15, 2026 5:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 15, 2026 5:03 am

आर्यंश-सोहेब के दम पर, यूएई ने खोला जीत का खाता

आर्यंश – सोहेब के दम पर कनाडा को हराया, अफगानिस्तान को नुकसान
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज आर्यंश शर्मा और सोहेब खान के अर्धशतकों की मदद से यूएई ने ग्रुप डी के मुकाबले में कनाडा को हराकर टी20 विश्व कप में जीत का खाता खोला। कनाडा ने हर्ष ठाकर के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए । जवाब में यूएई ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। यूएई की जीत में आर्यंश और सोहेब का योगदान अहम रहा।
यूएई की जीत से ग्रुप डी की अंक तालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है। यूएई की टीम अफगानिस्तान से आगे निकल गई है जिससे सुपर आठ चरण की दौड़ दिलचस्प हो गई है। यूएई की टीम तीसरे स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है और उसके लिए अगले दौर में पहुंचना कठिन होता जा है। ग्रुप डी में न्यूजीलैंड की टीम दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर है। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की पारी एक समय लड़खड़ा गई थी और उसके लिए स्कोर चेज कर पाना मुश्किल लग रहा था। यूएई ने 66 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आर्यंश और सोहेब पांचवें विकेट के लिए 42 गेंदों पर 84 रनों की साझेदारी हुई जिससे यूएई वापसी करने में सफल रहा। यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। पहली गेंद पर आर्यंश ने छक्का लगाया, जबकि दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर सोहेब अपना विकेट गंवा बैठे। सोहेब 29 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। यूएई की टीम हालांकि, जीत दर्ज करने में सफल रही और आर्यंश नाबाद पवेलियन लौटे। आर्यंश ने 53 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। आर्यंश और सोहेब के अलावा अलीशान शराफु ने पांच, हर्षित कौशिक ने पांच, मोहम्मद वसीम ने चार और मयंक कुमार ने चार रनों का योगदान दिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर