VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 1:36 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 1:36 pm

UAE के राष्ट्रपति सिर्फ 105 मिनट के लिए भारत आए

समेत 9 डिफेंस-ट्रेड बड़े समझौते किए, मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर रिसीव किया
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को 105 मिनट के संक्षिप्त दौरे पर भारत आए। वो आज शाम करीब 4:30 बजे भारत पहुंचे थे। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रिसीव किया था। मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा था कि, मैं अपने भाई को लेने खुद एयरपोर्ट आया हूं।
दोनों नेताओं के बीच ट्रेड और डिफेंस समेत 9 बड़े समझौते हुए। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि यह दौरा छोटा था, लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में कई दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी किया गया। विदेश सचिव ने कहा कि इस दौरे की अहमियत UAE राष्ट्रपति के साथ आए प्रतिनिधिमंडल से समझी जा सकती है। इस प्रतिनिधिमंडल में अबू धाबी और दुबई के शाही परिवारों के सदस्य और कई सीनियर मंत्री व अधिकारी शामिल थे। मोदी ने नक्काशीदार झूला और पश्मीना शॉल गिफ्ट की पीएम मोदी ने सोमवार शाम राष्ट्रपति शेख जायद और उनके परिवार का दिल्ली में अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया। मोदी ने उन्हें गुजरात का एक शाही नक्काशीदार लकड़ी का झूला और कश्मीर की पश्मीना शॉल तेलंगाना में बने चांदी के डिब्बे में रखकर गिफ्ट की। यह पश्मीना शॉल बहुत ही बारीक ऊन से हाथ से बनाई जाती है और हल्की, मुलायम और गर्म होती है। यह उपहार भारत की हथकरघा और हस्तशिल्प परंपरा को दर्शाता है। मोदी ने राष्ट्रपति की मां शेखा फातिमा बिंत मुबारक अल केतबी को भी एक पश्मीना शॉल तोहफे में दी। इसके साथ ही उन्हें कश्मीरी घाटी में उगा केसर भी भेंट किया। यह केसर अपनी गहरी लाल रंगत और खुशबू के लिए जाना जाता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर