VISITORS

0 0 6 2 6 8

February 19, 2026 4:48 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 19, 2026 4:48 am

उज्जैन : बजरंग दल कार्यकर्ता की पिटाई

हफ्ता वसूली को लेकर दो पक्षों में विवाद, कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से किया हमला
शब्द अग्नि न्यूज़ ।  उज्जैन के केशव नगर में हफ्ता मांगने के विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आधा दर्जन लोगों ने एक कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल को इंदौर रेफर किया गया है। घटना का विरोध करने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के एक कार्यकर्ता की पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप भी सामने आया है।
घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरिफ और इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। पुलिस कार्रवाई से नाराज हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहले नीलगंगा थाना का घेराव किया, इसके बाद हरी फाटक ब्रिज पर चक्का जाम कर दिया। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को छोड़े जाने के बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया।
नीलगंगा पुलिस के अनुसार, केशव नगर निवासी अजय जागरी कोचिंग क्लास संचालित करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे क्षेत्र के ही इमरान और आरिफ ने उनसे कथित तौर पर हफ्ता मांगा। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू
कर दी। इसी दौरान उनके परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और अजय के घर के बाहर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दैरान मौके पर मौजूद बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं की भी पुलिस से झड़प हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद
हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महाकाल रोड जाम कर दिया। हलांकि, पुलिस की समझाइश के बाद कुछ ही देर में प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
पीड़ित गंभीर रूप घायल, इंदौर रेफर
हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी पूनम से भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। घायल अजय को पहले चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी पक्ष की ओर से आरिफ की बहन नसरीन ने अलग बयान देते हुए कहा कि उनका परिवार ऑटो से जा रहा था, तभी अजय और उनकी पत्नी घर के बाहर खड़े थे। घूरने को लेकर कहासुनी हुई और पुरानी रंजिश के चलते विवाद मारपीट में बदल गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर